पाकुड़ गांजा ब्राउन शुगर बरामद 2 आरोपी गिरफ्तार हिरणपुर छापेमारी
पाकुड़
में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिरणपुर थाना क्षेत्र के
घाघरजनी गांव से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इस छापेमारी में
1 किलो 600 ग्राम गांजा और 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों
को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा
कुमार साहा और सूरज कुमार दुबे के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक नापतौल
मशीन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। एसडीपीओ कुमार गौरव ने जानकारी दी कि
पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि घाघरजनी गांव में एक बंद पड़े घर में
अवैध रूप से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद
दंडाधिकारी और पुलिस टीम के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सीओ मनोज कुमार थाना प्रभारी विनय कुमार सहित एसआईटी
टीम और पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार
आरोपियों में से सूरज कुमार दुबे का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ पाकुड़िया
थाना में दो और हिरणपुर थाना में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर
न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के
खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।बंद घर में चल रहा था
नशे का कारोबार
आपराधिक इतिहास भी
आया सामने
न्यायिक हिरासत में
भेजे गए आरोपी















