धनबाद थाना परिसर 6 मंजिला भवन 18 करोड़ आधुनिक निर्माण एसएसपी घोषणा
धनबाद
थाना परिसर के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। यहां लगभग 18
करोड़ रुपये की लागत से छह मंजिला
अत्याधुनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए थाना परिसर में ही भूमि का चयन कर
लिया गया है। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)
प्रभात कुमार ने थाना परिसर के निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत में दी। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जिले
के सभी थानों को बेहतर सुविधाओं से लैस करने और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी
बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में धनबाद थाना परिसर में
बहुमंजिला भवन निर्माण की योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से
पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा और आम लोगों को शिकायत दर्ज कराने एवं
समाधान पाने में अधिक सुविधा होगी। प्रस्तावित छह मंजिला भवन में कार्यालय बैठक कक्ष रिकॉर्ड
रूम और अन्य प्रशासनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। इससे पुलिसिंग
कार्य में तेजी आने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ने की उम्मीद है। एसएसपी ने यह भी बताया कि थाना परिसर को
स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए गार्डन
का निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अक्सर
लोग अपनी समस्याओं को लेकर थाने पहुंचते हैं ऐसे
में यह जरूरी है कि उन्हें एक सहज और सकारात्मक वातावरण मिले। इसी उद्देश्य से
थाना परिसर के आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर
पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने
के बाद यह भवन जिले की पुलिस व्यवस्था को एक नई पहचान देने का काम करेगा।पुलिस व्यवस्था को
मजबूत करने की दिशा में पहल
आधुनिक सुविधाओं से
लैस होगा नया भवन
जनता के लिए बेहतर
वातावरण बनाने की कोशिश
विकास कार्यों से
बढ़ेगा विश्वास















