उत्तरी छोटानागपुर स्वास्थ्य डाटा संधारण प्रशिक्षण रामगढ़
रामगढ़ जिले के
पतरातू स्थित एक निजी होटल में तीन दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय
स्वास्थ्य डाटा संधारण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का
विधिवत उद्घाटन रामगढ़ के सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस
अवसर पर स्टेट डाटा मैनेजर सुबोध कुमार डाटा मैनेजर दीपक कुमार सहित कई
स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं पहले दिन के कार्यक्रम का संचालन जिला डाटा
प्रबंधक रश्मि आनंद ने किया।तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों
को हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम HMIS पोर्टल आरसीएच पोर्टल तथा अनमोल ऐप से संबंधित
विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न
कार्यक्रमों से जुड़े आंकड़ों को अलग-अलग पोर्टल और डिजिटल माध्यमों पर सही तरीके
से दर्ज करने और संधारित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।इसके साथ ही डाटा
प्रबंधन में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की जाएगी ताकि स्वास्थ्य
सेवाओं का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके और आम जनता को सरकारी स्वास्थ्य
योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।














