बेडो नाई समाज कमिटी गठन अवधेश ठाकुर बने अध्यक्ष
रांची: बेड़ो पंचायत भवन में मंगलवार को नाई समाज 84 महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला नाई समाज 84 महासभा के जिला अध्यक्ष रवि ठाकुर ने की। इस दौरान बेड़ो प्रखंड नाई समाज की नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अवधेश ठाकुर को बेड़ो प्रखंड नाई समाज का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। बैठक का संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला नाई समाज 84 महासभा के उपसचिव लक्ष्मण ठाकुर ने किया। बैठक के दौरान मांडर प्रखंड के सकरा गांव निवासी धीरजनाथ ठाकुर को बेड़ो प्रखंड नाई समाज की कमेटी में सम्मानपूर्वक सदस्यता दिलाई गई। उन्हें नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के हाथों सदस्यता ग्रहण कराई गई। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने समाज के विकास और लोगों को जोड़ने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला नाई समाज से अजय ठाकुर, राजकिशोर ठाकुर, मनीष ठाकुर सहित बेड़ो क्षेत्र के विवेक ठाकुर, अशोक ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, डुल्लू ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, सूरज ठाकुर, दशरथ ठाकुर, विकास ठाकुर और नंदलाल ठाकुर मौजूद रहे।नई कमेटी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
नए सदस्य को दिलाई गई सदस्यता
समाज को मजबूत करने पर दिया जोर














