कोडरमा में खुखड़ी खाने से परिवार के 6 लोग बीमार
कोडरमा। झारखंड के कोडरमा
जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत मधुबन गांव में जंगली खुखड़ी खाने के बाद एक ही
परिवार के छह सदस्य बीमार हो गए। बीमारों में चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।
खुखड़ी खाने के कुछ देर बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें पेट दर्द के
साथ लगातार उल्टियां होने लगीं।परिजनों के अनुसार,
कुछ मरीजों को 20 से अधिक बार उल्टी
हुई। इसके बाद आनन-फानन में सभी को इलाज
के लिए सदर अस्पताल कोडरमा
पहुंचाया गया।बीमार होने वालों में 13
वर्षीय नैतिक, 12 वर्षीय
सूरज, 10 वर्षीय उज्जवल,
16 वर्षीय मौसम, 30 वर्षीय
मुन्नी देवी और 36 वर्षीय संगीता देवी
शामिल हैं। मुन्नी देवी का उपचार घर पर
किया गया, जबकि अन्य मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है।सदर अस्पताल में
चिकित्सक डॉ. नीरज शाहा
ने मरीजों की जांच के बाद तबीयत बिगड़ने
का कारण फूड पॉइजनिंग
बताया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी
मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है।परिजन निर्मल यादव ने बताया कि खुखड़ी स्थानीय बाजार से करीब 400
रुपये प्रति किलो की दर से खरीदी गई थी। इसे खाने के बाद परिवार के सदस्यों की
तबीयत बिगड़ने लगी।घटना के बाद मधुबन गांव में भी चिंता का माहौल है। फिलहाल सभी
प्रभावित लोगों का इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।















