कोडरमा में सतगावां बासोडीह स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर सील छापेमारी
कोडरमा: जिले के सतगावां
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बासोडीह बाजार स्थित स्टार अल्ट्रासाउंड
सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई
की है। जांच के बाद सेंटर को पूरी तरह से सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद
क्षेत्र में बिना निबंधन या नियमों के विपरीत संचालित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों
और पैथोलॉजी लैब संचालकों में हड़कंप मच गया है।सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय पुलिस की
संयुक्त टीम ने सेंटर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सेंटर में मौजूद
दस्तावेजों, उपकरणों और अन्य सामग्री की बारीकी से जांच की गई।जांच के क्रम
में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने
एक लैपटॉप, प्रिंटर
मशीन और पेन ड्राइव जब्त की है। हालांकि,
छापेमारी के दौरान सेंटर की मुख्य
अल्ट्रासाउंड मशीन मौके पर नहीं मिली।सिविल सर्जन के अनुसार, जांच के दौरान सेंटर संबंधित
आवश्यक वैध दस्तावेज नहीं पाए गए और निर्धारित नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई।
इसके आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया गया।स्वास्थ्य विभाग
ने बताया कि जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य दस्तावेजों की तकनीकी जांच
की जाएगी। जांच के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस छापेमारी
अभियान में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश राम, बीडीओ
मनोज कुमार रवि सहित स्थानीय पुलिस बल शामिल था।कार्रवाई के बाद सतगावां और
आसपास के क्षेत्रों में संचालित अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटरों और पैथोलॉजी लैब
संचालकों के बीच भी अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की इस
कार्रवाई को अवैध और नियमों के विपरीत संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ सख्ती
के रूप में देखा जा रहा है।















