झारखंड पुलिस के 386 जवानों की फाइनल वरीयता सूची जारी, आपत्तियों के निपटारे के बाद जैप मुख्यालय ने प्रकाशित किया आदेश
रांची: झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) मुख्यालय ने SIR B-1 दुमका और SIR B-2 खूंटी के SPC उत्तीर्ण आरक्षियों की अंतिम राज्य वरीयता सूची जारी कर दी है। अंतिम सूची में कुल 386 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। डीआईजी जैप की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। जारी वरीयता सूची में आदिम जनजाति वर्ग से जुड़े पुलिसकर्मियों को उनके वरीयता क्रम के आधार पर स्थान दिया गया है। सूची में दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, लातेहार, गुमला, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, जामताड़ा, लोहरदगा, बोकारो, कोडरमा, रामगढ़ और चतरा समेत कई जिलों के जवान शामिल हैं। जैप मुख्यालय ने अंतिम राज्य वरीयता सूची जारी करने से पहले प्रोविजनल वरीयता सूची प्रकाशित की थी। इस सूची को लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों से आपत्ति और अनापत्ति मांगी गई थी। प्राप्त दावों और आपत्तियों की समीक्षा के लिए 10 सितंबर को वरीयता आपत्ति निराकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जवानों की ओर से प्राप्त दावों और आपत्तियों का नियमानुसार निपटारा किया गया। समिति की अनुशंसा के बाद अब जैप मुख्यालय की ओर से अंतिम राज्य वरीयता सूची प्रकाशित कर दी गई है। अंतिम सूची में शामिल पुलिसकर्मियों की नियुक्ति 5 जनवरी 2017 से 8 जनवरी 2017 के बीच हुई थी। करीब नौ साल बाद अंतिम राज्य वरीयता सूची जारी होने से संबंधित जवानों का वरीयता क्रम अब स्पष्ट हो गया है। इस सूची के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों की राज्य स्तर पर वरीयता निर्धारित होगी। जैप मुख्यालय के आधिकारिक आदेश में 386 पुलिसकर्मियों की पूरी सूची उपलब्ध कराई गई है। अंतिम वरीयता सूची में झारखंड के अलग-अलग जिलों से जुड़े पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। इनमें दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, लातेहार, गुमला, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, जामताड़ा, लोहरदगा, बोकारो, कोडरमा, रामगढ़ और चतरा समेत अन्य जिलों के जवान शामिल हैं। अंतिम सूची जारी होने के साथ ही वरीयता को लेकर उठी आपत्तियों और दावों की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।आपत्तियों के निपटारे के बाद जारी हुई फाइनल सूची
2017 में हुई थी पुलिसकर्मियों की नियुक्ति
कई जिलों के पुलिसकर्मी सूची में शामिल














