देवघर: जिले के कुंजबोना में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के बैनर तले सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार दास, प्रदेश प्रवक्ता जफरुल हसन, देवघर जिलाध्यक्ष इंतियाज चौधरी, रुकमणी देवी, जिला उपाध्यक्ष संजय राय, जिला सचिव समीर अंसारी और जीनत आरा समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

समारोह में पहुंचने पर अतिथियों का फूल-माला पहनाकर और बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर फाउंडेशन के कार्यालय का उद्घाटन किया।

कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने और मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों को आईडी कार्ड प्रदान कर मनोनीत किया गया।

मौके पर धीरज कुमार, पद्मावती देवी, सुनीता देवी, शोभा देवी, पुष्पा देवी, प्रमिला देवी, अजय कुमार दत्ता, दानालाल राय, राजू महरा, वीरेंद्र राय, संजय महतो और मो. नसीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सम्मान समारोह के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाजहित में कार्य करने का