जामताड़ा में NITI TARA प्लेटफॉर्म पर अधिकारियों का प्रशिक्षण, डेटा आधारित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
जामताड़ा: जिला प्रशासन
जामताड़ा एवं नीति आयोग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में NITI TARA (Toolkit for Analysis, Review & Action)
प्लेटफॉर्म पर क्षमता निर्माण एवं
अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक
कुमार के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने की। इसमें जिला
एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम
का उद्देश्य अधिकारियों को डिजिटल गवर्नेंस, डेटा आधारित योजना निर्माण और विकास
योजनाओं की प्रभावी निगरानी के लिए तकनीकी रूप से सक्षम बनाना था। उप
विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने कहा कि NITI TARA नीति आयोग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से वास्तविक समय (Real-Time)
के आंकड़ों के आधार पर योजनाओं की
समीक्षा, प्रगति की निगरानी और
त्वरित निर्णय लेने में प्रशासन को सहायता मिलती है। उन्होंने
बताया कि इस प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP)
एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (ABP)
के तहत संचालित विकास कार्यों में
पारदर्शिता, जवाबदेही
और गुणवत्तापूर्ण परिणाम सुनिश्चित किए जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से
प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का व्यवहारिक उपयोग कर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन
और जनहितकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण
के दौरान विशेषज्ञों ने अधिकारियों को NITI
TARA प्लेटफॉर्म,
डिवाइस और पोर्टल के उपयोग की विस्तृत
जानकारी दी। साथ ही रियल-टाइम डैशबोर्ड, भू-स्थानिक (Geospatial) योजना उपकरण, AI-सक्षम बैठक कार्यवृत्त तैयार करने की
सुविधा तथा ज्ञान संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर व्यावहारिक प्रशिक्षण
भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम
में जिला
योजना पदाधिकारी चंद्रदेव पासवान, करमाटांड़ बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी,
फतेहपुर बीडीओ प्रेम
कुमार दास, आकांक्षी
ब्लॉक फेलो सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।














