जमशेदपुर: महिला फुटबॉल के विकास और महिलाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की पहल के तहत मोहम्मद कासिम अंसारी ने खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और देवघर विधायक सुरेश पासवान से मुलाकात की। दोनों विधायक एकदिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे थे। इस दौरान परिषद भवन में हुई मुलाकात में कासिम अंसारी ने दोनों विधायकों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की समस्याओं, ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं और महिलाओं के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मोहम्मद कासिम अंसारी ने दोनों विधायकों से आग्रह किया कि आने वाले दिनों में महिला फुटबॉल के विकास, महिला टीमों को प्रोत्साहन और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े मुद्दों को विधानसभा के पटल पर उठाया जाए।

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

मोहम्मद कासिम अंसारी ने कहा कि महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रतिभाशाली बेटियां हैं, जिन्हें उचित प्रशिक्षण, संसाधन और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर मिलने चाहिए