मानवता की मिसाल घायल छात्र राहुल कुमार को अस्पताल पहुंचाया जेमएम नेता चन्दन प्रकाश सिन्हा
झारखंड
मुक्ति मोर्चा (JMM) के
केंद्रीय समिति सदस्य एवं पलामू जिला प्रवक्ता चन्दन प्रकाश सिन्हा ने मानवता की
मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक छात्र की जान बचाने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाई। उन्होंने अपने जरूरी राजनीतिक कार्यक्रम को छोड़कर घायल छात्र को
तत्काल अस्पताल पहुंचाया जिससे
उसे समय पर इलाज मिल सका। जानकारी के अनुसार
चन्दन प्रकाश सिन्हा सड़मा गांव में बूथ लेवल एजेंट (BLA)
के चयन कार्यक्रम में शामिल होने अपने
निजी वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल इंटर
कॉलेज के समीप एक युवक सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल छात्र
की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है जो नावा पाटन का रहने वाला है। वह इंटर
कॉलेज में नामांकन के लिए आया था और दस्तावेजों की छायाप्रति कराने दुकान की ओर जा
रहा था। इसी दौरान एक साइकिल से टक्कर होने के कारण उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो
गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं और कान से भी खून निकल रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चन्दन
प्रकाश सिन्हा ने बिना देर किए घायल छात्र को अपने निजी वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल
छतरपुर पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ.
मृत्युंजय सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इलाज शुरू
किया। चन्दन प्रकाश सिन्हा ने अस्पताल के
डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर मामलों में त्वरित
उपचार बेहद जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे को गोल्डन आवर कहा
जाता है। यदि इस दौरान घायल व्यक्ति को उचित चिकित्सीय सहायता मिल जाए तो उसकी जान
बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो
रही है और लोगों ने चन्दन प्रकाश सिन्हा के इस कार्य को संवेदनशील राजनीति का
उदाहरण बताया है।















