हाता में चोरों का आतंक, गोदाम से 72 हजार की रेड बुल चोरी
हाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता में चोरों ने एक गोदाम को निशाना बनाते हुए 30 पेटी रेड बुल एनर्जी ड्रिंक की चोरी कर ली। घटना साईं मंदिर के समीप की है। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 72 हजार रुपये बताई जा रही है। चोर गोदाम के दरवाजे का ताला और सिक्कड़ काटकर अंदर घुसे और सामान लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार विजय माहेश्वरी और उनके पुत्र गर्वित माहेश्वरी ने बताया कि रात के समय चोरों ने गोदाम के दरवाजे का ताला और सिक्कड़ काट दिया। इसके बाद अंदर रखी रेड बुल एनर्जी ड्रिंक की 30 पेटियां लेकर पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 72 हजार रुपये है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने की मांग की। फिलहाल चोरी की इस घटना से स्थानीय कारोबारियों में चिंता है। पुलिस की जांच और चोरों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिवार को इंतजार है।पीछे के दरवाजे से फरार हुए चोर














