गुमला गुमला-सिसई रोड पर परिवहन विभाग का रात्रि जांच अभियान, ₹60,500 का जुर्माना वसूला
गुमला : 07 अक्टूबर 2026 सड़क
सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से
जिला परिवहन विभाग की ओर से बुधवार रात गुमला-सिसई मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच
अभियान चलाया गया। उपायुक्त दिलेश्वर महतो के निर्देश के आलोक में चलाए गए इस
अभियान में विभिन्न प्रकार के वाहनों की जांच की गई। जिला परिवहन
पदाधिकारी (DTO) सत्येन्द्र
महतो तथा मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह और प्रदीप तिर्की के नेतृत्व में
विभागीय टीम ने गुमला-सिसई मार्ग पर वाहनों की जांच की। अचानक चलाए गए इस अभियान
से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों में हलचल
रही। विशेष अभियान के
दौरान मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 60,500
रुपये
का जुर्माना वसूला गया। जांच में विशेष रूप से भारी
मालवाहक वाहनों, जिनमें
ट्रक और हाइवा शामिल हैं, पर
फोकस किया गया। टीम ने ऐसे वाहनों की
भी जांच की, जिनमें
निर्धारित लंबाई या चौड़ाई से अधिक सामान लदा हुआ था अथवा जिनके पास वैध फिटनेस
प्रमाण पत्र नहीं था। जांच के दौरान कई भारी वाहन नो-पार्किंग जोन और अनधिकृत
स्थानों पर खड़े मिले, जिनके
खिलाफ मौके पर ही चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना वैध
बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र,
परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस के चलाए जा
रहे वाहनों की भी जांच की गई। अभियान के उद्देश्य
को लेकर DTO सत्येन्द्र
महतो ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य केवल चालान काटना या राजस्व बढ़ाना नहीं,
बल्कि सड़क पर लोगों की जान की सुरक्षा
सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने से गंभीर
दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है और वाहन मालिकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता
है। उन्होंने वाहन चालकों
से अपील की कि वे यातायात नियमों का स्वतः पालन करें और अपने वाहनों के सभी आवश्यक
दस्तावेज अद्यतन रखें। जिला परिवहन विभाग की
ओर से कहा गया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर जांच अभियान
आगे भी जारी रहेगा।DTO ने संभाली जांच की
कमान
मकसद चालान नहीं,
जिंदगियां बचाना है













