गिद्दी रेलीगढ़ा भारतीय न्याय संहिता जागरूकता अभियान थाना प्रभारी मो इकबाल हुसैन
रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गिद्दी
रेलीगढ़ा स्थित राजकीय नारायण सिंह +2 उच्च विद्यालय में भारतीय न्याय संहिता (BNS)
को लेकर
जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व गिद्दी थाना प्रभारी
मो. इक़बाल हुसैन ने किया। अभियान के दौरान विद्यालय के छात्रों को भारतीय
न्याय संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यातायात नियमों बाल विवाह डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों और आपातकालीन सेवा डायल 112
के उपयोग के
बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए
कहा कि नई कानून व्यवस्था के बारे में जागरूक होना हर नागरिक के लिए जरूरी है ताकि वे अपने अधिकारों और
कर्तव्यों को बेहतर तरीके से समझ सकें। कार्यक्रम में छात्रों को सामाजिक बुराइयों के
खिलाफ खड़े होने और कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान स्कूल
के शिक्षक एवं पुलिस विभाग के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।














