गिरिडीह गांडेय में अवैध आरा मिलों पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
गिरिडीह: जिले
के गांडेय प्रखंड क्षेत्र में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने शुक्रवार को
बड़ी कार्रवाई की। डीएफओ मनीष कुमार तिवारी के निर्देश और रेंजर एसके रवि के
नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने लखनपुर और फुलची गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान
टीम ने मौके पर संचालित अवैध आरा मशीनों को उखाड़ दिया। इसके साथ ही आरा मशीन,
डीजल मशीन, चिरान मशीन समेत कई उपकरण जब्त किए गए।
छापेमारी में लिपटस, सखुआ
और शीशम की लकड़ियां भी बरामद हुईं। वन विभाग के अनुसार,
जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है। टीम के पहुंचते
ही अवैध आरा मिल संचालकों और लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने बताया कि
अवैध आरा मिलों और लकड़ी के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना
वैध अनुमति आरा मिल चलाने या अवैध तरीके से लकड़ी की खरीद-बिक्री करने वालों के
खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के
मुताबिक, क्षेत्र में अवैध आरा
मिलों और लकड़ी कारोबार की सूचना मिलने पर आगे भी जांच और छापेमारी की जाएगी। छापेमारी अभियान में
प्रभारी वनपाल रोहित पंडित, संदीप
मिश्रा तथा वनरक्षी रामदेव मरांडी, विष्णु
किस्कू, रजन शर्मा, दाऊद आलम और शमशेर अंसारी समेत वन विभाग
के अन्य कर्मी शामिल रहे। वन विभाग की कार्रवाई
से अवैध आरा मिल संचालकों में हड़कंप है और क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबार पर
लगाम लगाने की विभागीय सक्रियता सामने आई है।लगातार जारी रहेगा
अभियान
ये अधिकारी और कर्मी
रहे शामिल














