चरही में CISF की छापेमारी, 500 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त; अभियान जारी
हजारीबाग: जिले के चरही क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को सीआईएसएफ की टीम ने चरही के 23 नंबर क्षेत्र में छापेमारी कर 500 टन से अधिक अवैध रूप से भंडारित कोयला जब्त किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टीएन माइंस के आसपास अलग-अलग स्थानों पर कोयले का भंडारण किया गया था। बताया जा रहा है कि इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला भंडारण की सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ की टीम ने अभियान शुरू किया। छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कोयले का बड़ा भंडार मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध भंडारण के अन्य ठिकानों को भी चिह्नित किए जाने की जानकारी है। टीम इलाके में लगातार छापेमारी कर रही है। सीआईएसएफ का अभियान फिलहाल जारी है। ऐसे में जब्त कोयले की मात्रा 500 टन से भी अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जब्त कोयले का भंडारण किन लोगों ने किया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जब्ती की अंतिम मात्रा और इस कारोबार में शामिल लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।टीएन माइंस के आसपास कई ठिकानों पर छापेमारी
जब्ती का आंकड़ा बढ़ने की संभावना
कोयला किसका, कहां खपाने की थी तैयारी?














