चंदनकियारी स्टेडियम में दो दिवसीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप खिलाड़ियों ने दिखाया दम
चंदनकियारी: चंदनकियारी स्टेडियम में आयोजित दो
दिवसीय तीसरी झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स
चैंपियनशिप में राज्य के अलग-अलग जिलों से पहुंचे युवा खिलाड़ियों ने
शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ
अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम
की शुरुआत दिवंगत खेल मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर
दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ हुई। प्रतियोगिता
की विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। महिला अंडर-20 के 3000 मीटर दौड़ में चतरा की सोनम
कुमारी ने प्रथम, रांची
की मंजू कुमारी ने द्वितीय और देवघर की मनाली सिंघा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष अंडर-20 के 3000 मीटर दौड़ में हजारीबाग के दीपक
कुमार महतो प्रथम, गिरिडीह
के लव रविदास द्वितीय और देवनारायण सिंह तृतीय रहे। वहीं महिला अंडर-18 के 1000 मीटर दौड़ में रामगढ़ की तनिषा
कुमारी प्रथम, धनबाद
की किरण कुमारी द्वितीय और लातेहार की अनुपा उरांव तृतीय रहीं। पुरुष अंडर-18 के 1000 मीटर दौड़ में जामताड़ा के
संतोष कुमार ने प्रथम, बोकारो
के राहुल कुमार महतो ने द्वितीय और पूर्वी सिंहभूम के निखिल कुमार ने तृतीय स्थान
हासिल किया। आयोजकों
ने कहा कि जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों को राज्य के श्रेष्ठ
एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। ऐसे आयोजन
खिलाड़ियों को अपनी कमियों को पहचानने, अनुभव हासिल करने और भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए
तैयार होने में मदद करते हैं। आयोजकों
ने कहा कि एथलेटिक्स को खेलों की जननी कहा जाता है और
ग्रामीण क्षेत्रों से उभर रही प्रतिभाएं झारखंड के उज्ज्वल खेल भविष्य का संकेत
हैं। चैंपियनशिप का उद्देश्य जूनियर खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच
उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के
लिए तैयार करना है। इस
अवसर पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी.डी.
सिंह, सचिव
एस.के. पांडे, आशीष
झा, अशोक
महतो, अनवर
हुसैन, प्रभात
रंजन तिवारी, गंगाधर
प्रसाद, योगेश
यादव, आशु
भाटिया, विकास
मोदक, आलोक
सिंह, अनुभा
खाखा एवं पुनीत कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।















