पालोजोरी में मुखिया संघ की बैठक SIR को लेकर आवेदन के लिए अलग टेबल और सोशल ऑडिट टालने की मांग
पालोजोरी : मंगलवार को पालोजोरी में मुखिया संघ की
बैठक आयोजित की गई। बैठक में SIR के
तहत तैयार की जा रही जाति, निवासी और पारिवारिक सूची को लेकर पंचायत स्तर
पर आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुखिया
संघ ने मांग की कि पंचायत स्तर पर ही आवेदन प्राप्त करने और प्रमाण पत्र निर्गत
करने के लिए अलग टेबल की व्यवस्था की जाए, ताकि ग्रामीणों को सुविधा मिल सके और
प्रखंड कार्यालय में भीड़ कम हो। मुखिया
संघ का कहना है कि SIR के
तहत जाति, निवासी और पारिवारिक
सूची तैयार करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण आवेदन लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे
में पंचायत स्तर पर आवेदन लेने की व्यवस्था होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। बैठक
में सोशल ऑडिट के कार्य को लेकर भी
चिंता जताई गई। संघ के प्रखंड अध्यक्ष मो.
नौशाद हक ने बताया कि जिला से जारी पत्र के अनुसार
12 सितंबर से सोशल ऑडिट का काम शुरू होना है। उन्होंने
कहा कि वर्तमान में पंचायत कर्मी और अन्य कर्मचारी पहले से ही SIR के कार्य में लगे हुए हैं। ऐसे में एक
साथ SIR और सोशल ऑडिट का काम
शुरू होने से दोनों कार्य प्रभावित होने की आशंका है। मुखिया
संघ ने निर्णय लिया कि इन मांगों को लेकर बीडीओ
और डीडीसी के समक्ष अपनी बात रखी जाएगी। संघ की मांग है कि पहले SIR
का काम पूरा कराया जाए और उसके बाद सोशल
ऑडिट की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने
कहा कि SIR का काम अभी सभी
पंचायतों में चल रहा है और पंचायत कर्मी इसी कार्य में लगे हैं। ऐसे में 12
सितंबर से सोशल ऑडिट शुरू होने पर दोनों
कार्यों को एक साथ करना मुश्किल होगा। उन्होंने पहले SIR का कार्य पूरा कराने के बाद सोशल ऑडिट
शुरू कराने की मांग की। पालोजोरी
में हुई मुखिया संघ की बैठक में SIR कार्यों को लेकर पंचायत स्तर पर सुविधाएं बढ़ाने और सोशल ऑडिट
के समय में बदलाव की मांग उठी है। अब देखना होगा कि संघ की मांग पर प्रशासन की ओर
से क्या निर्णय लिया जाता है।12 सितंबर से सोशल ऑडिट शुरू होने पर जताई
चिंता















