कांद्रबेड़ा में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना वैध दस्तावेज के 5 वाहन जब्त
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन
के खिलाफ जिला खनन विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। कांद्रबेड़ा क्षेत्र में चलाए गए सघन
जांच अभियान के दौरान पांच वाहनों को जब्त किया गया। विभाग के अनुसार,
जांच के दौरान वाहन चालक खनिज परिवहन से
संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला
खनन विभाग ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सहयोग से कांद्रबेड़ा काली मंदिर तथा
कांद्रबेड़ा-डोबो मार्ग के आसपास नाका जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व
जिला खनन पदाधिकारी
ज्योति शंकर सतपथी ने किया। इस दौरान खनिज लदे वाहनों को
रोककर उनके चालकों से परिवहन चालान और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान विभाग की टीम ने 2 पत्थर लदे हाइवा, 2 बालू लदे हाइवा और 1 आइसर वाहन को पकड़ा। विभाग के
मुताबिक, इन वाहनों के चालक
खनिज परिवहन से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच के दौरान कुछ वाहनों में निर्धारित
क्षमता से अधिक खनिज सामग्री पाए जाने की भी बात सामने आई। इसके बाद विभाग ने
ओवरलोडिंग समेत अन्य अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई शुरू की। अनियमितता पाए जाने के बाद जिला खनन
पदाधिकारी ने सभी पांच वाहनों को जब्त कर लिया। आवश्यक सुरक्षा और आगे की
विधिसम्मत कार्रवाई के लिए जब्त वाहनों को संबंधित थाना को सुपुर्द कर दिया गया
है। विभाग की ओर से मामले में नियमानुसार
आगे की कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि
जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जांच एवं प्रवर्तन
कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध
दस्तावेज के खनिज परिवहन करने और ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ
प्रचलित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला
प्रशासन की इस कार्रवाई से खनिज परिवहन से जुड़े वाहन संचालकों में हड़कंप की
स्थिति है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में भी जिले के विभिन्न
इलाकों में जांच अभियान जारी रहेगा।कांद्रबेड़ा
काली मंदिर और डोबो मार्ग पर चला अभियान
पत्थर
और बालू लदे 5 वाहन
जब्त
संबंधित
थानों को सौंपे गए जब्त वाहन
अवैध
खनिज परिवहन पर जारी रहेगी कार्रवाई














