चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में मुख्य आरोपी कामेश्वर कुमार सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार  चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो पूर्वी बहियारटांड़ स्थित हनुमान मंदिर के सामने कामेश्वर कुमार के घर में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से निर्मित विदेशी शराब तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई।

पूछताछ में मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बिनय कुमार  दिनेश प्रजापति (दोनों निवासी तेलो  थाना चंद्रपुरा) तथा कृष्णा कुमार (निवासी तूपकाडीह  थाना जरीडीह) को भी गिरफ्तार किया। इनके ठिकानों से कुल 37 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की गई  जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब निर्माण और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री  जिसमें खाली बोतलें  ढक्कन  रैपर और अन्य उपकरण शामिल हैं  भी जब्त किए।

इस संबंध में चंद्रपुरा थाना में कांड संख्या 75/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 274  275  318(4)  338 336(3)  340(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस छापेमारी अभियान में चंद्रपुरा  दुगदा  बोकारो झरिया ओपी की पुलिस टीम  उत्पाद विभाग के महेश कुमार दास  पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार पासवान तथा विभिन्न थानों के सशस्त्र एवं लाठी बल के जवान शामिल रहे।