फुसरो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
बेरमो: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को फुसरो पहुंचे। यहां पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित भाजपा कार्यालय चदपुरा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम, विनोद महतो, अभय विश्वकर्मा, दिनेश यादव, प्रमोद कुमार महतो, धनेश्वर महतो, रमेश स्वर्णकार और चंदन राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।















