कपाली ओपी नए थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने संभाली कमान कानून व्यवस्था सरायकेला
चांडिल में प्रशासनिक फेरबदल के तहत कपाली ओपी में
नए थाना प्रभारी के रूप में अविनाश
कुमार की नियुक्ति की गई है। उन्होंने विधिवत रूप से कपाली ओपी की
कमान संभाल ली है। पुलिस विभाग के अनुसार यह नियुक्ति ऐसे
समय में की गई है जब क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा जनता का
भरोसा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए थाना
प्रभारी क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में चांडिल थाना
क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी से जुड़े एक मामले में जांच के बाद
तत्कालीन कपाली ओपी प्रभारी समेत कुछ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी। इसके
बाद विभागीय स्तर पर यह नई नियुक्ति की गई है। कपाली क्षेत्र के लोगों ने नए थाना
प्रभारी के पदभार संभालने का स्वागत किया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके
कार्यकाल में अपराध नियंत्रण शांति व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान
में तेजी आएगी।कानून-व्यवस्था मजबूत
करने पर फोकस
पूर्व थाना प्रभारी
पर कार्रवाई के बाद बदलाव
स्थानीय लोगों में
उम्मीद















