सरायकेला आदरडीह आंगनबाड़ी सेविका चयन आमसभा रेखा कुमारी 21 अंक
कुकड़ू (सरायकेला-खरसावां): जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत ईचाडीह पंचायत के आदरडीह में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविका के चयन को लेकर आमसभा आयोजित की गई। सभा में कुल पांच अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता और अन्य मानकों के आधार पर अंकों का आकलन किया गया। अंकों के आकलन में रेखा कुमारी 21 अंक प्राप्त कर सूची में पहले स्थान पर रहीं। वहीं, जयंती महतो को 19 अंक, ऊषा भुइयां को 18 अंक, रुनु रानी महतो को 17 अंक और विशाखा महतो को 7 अंक प्राप्त हुए। आमसभा की अध्यक्षता कुकड़ू के अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी ने की। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों की सूची प्रमाणपत्रों की जांच के लिए जिला स्तर पर भेजी जाएगी। प्रमाणपत्रों के सत्यापन और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आंगनबाड़ी सेविका का अंतिम चयन किया जाएगा।रेखा कुमारी को मिले सबसे अधिक अंक
प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद होगा अंतिम चयन















