धनबाद आईआईटी आईएसएम धनबाद में सोमवार को युवा संगम फेज VI के फ्लैग ऑफ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत 54 छात्र-छात्राओं को आईआईटी इंदौ मध्य प्रदेश के लिए रवाना किया गया। यह पहल भारत सरकार के एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित की जा रही है जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं को संस्कृति शिक्षा नवाचार और आपसी संवाद के माध्यम से जोड़ना है।कार्यक्रम में आईआईटी आईएसएम धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा तथा पेंटाथलॉन वर्ल्ड चैंपियन एवं कांस्य पदक विजेता अनु कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।कार्यक्रम में शामिल छात्रों ने कहा कि वे युवा संगम को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस यात्रा के माध्यम से उन्हें मध्य प्रदेश और इंदौर की संस्कृति परंपरा रहन सहन और रीति रिवाजों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। साथ ही वे झारखंड की संस्कृति परंपरा और सामाजिक जीवन से भी वहां के छात्रों को अवगत कराएंगे।आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने सभी प्रतिभागी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और यात्रा के दौरान नए अनुभव प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि छात्रों का विकास नई चीजें सीखने और प्रतिस्पर्धी सोच विकसित करने से ही संभव है।उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर अनुभव भविष्य के लिए नई सीख और अवसर लेकर आता है।