धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने बिहार के बेगूसराय निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदपुर की ओर से एक ऑटो में शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़बाद जंगल मेन रोड के पास वाहन जांच अभियान चलाया।जांच के दौरान BR09PA-2005 नंबर का एक पैसेंजर टेंपो पुलिस को देखकर रुक गया और चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।तलाशी के दौरान पुलिस को टेंपो की सीट के नीचे बने गुप्त तहखाने से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त सामान में शामिल हैं रॉयल स्टैग 375 ML – 350 बोतल आइकॉनिक 375 ML – 50 बोतल एक पैसेंजर टेंपो BR09PA-2005 एक रियलमी स्मार्टफोन व सिम कार्ड गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललन कुमार 37 वर्ष पिता सागर साहनी, निवासी ईशापुर थाना भगवानपुर जिला बेगूसराय बिहार के रूप में हुई है।पुलिस ने इस मामले में पूर्वी टुंडी थाना कांड संख्या 31/26 दर्ज करते हुए BNS की धारा 274/275/3(5) एवं झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की खेप धनबाद तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।