रामगढ़ के बलकूदरा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा युवक की मौत
रामगढ़ जिले के बासल बलकूदरा फोरलेन स्थित पेट्रोल पंप के
समीप मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर
रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाइक से पेट्रोल भराने जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने
उन्हें टक्कर मार दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रीतम कुमार पिता चरकू मुंडा के रूप में हुई है।
वह मूल रूप से देवरिया का निवासी था और वर्तमान में सौंदा डी क्षेत्र में रह रहा
था। वहीं हादसे में सारियन मुंडा 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जारी है।बताया
जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बलकूदरा पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद
स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने
प्रीतम कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सारियन मुंडा का उपचार चल रहा है।घटना
के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन सड़क पर
लगातार हो रहे हादसों से लोगों में दहशत है। बताया जा रहा है कि सौंदा
डी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह के भीतर सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो
चुकी है जबकि मंगलवार सुबह भी दो लोगों की जान चली गई थी।लगातार हो रही
दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय
करने तेज
रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा
व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।















