छतरपुर पलामू विश्व पर्यावरण दिवस छतरपुर नगर पंचायत कार्यक्रम
छतरपुर पलामू विश्व पर्यावरण दिवस
के अवसर पर नगर पंचायत छतरपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को समर्पित
भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली पौधरोपण
पौधा वितरण तथा पर्यावरण विषयक सेमिनार
का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं
एवं नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू सांसद बी.डी. राम उपस्थित रहे। नगर
पंचायत परिसर से निकली जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली
के दौरान पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ और स्वच्छ नगर सुंदर नगर जैसे नारों
के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।इस
अवसर पर आयोजित जागरूकता समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने सांसद बी.डी. राम को नगर पंचायत की विभिन्न समस्याओं के
समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि छतरपुर नगर पंचायत को विकास के लिए
विशेष सहयोग की आवश्यकता है और सांसद से नगर पंचायत को गोद लेने का आग्रह भी किया।अपने
संबोधन में सांसद बी.डी. राम ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक आयोजन नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर
है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान
किया। साथ ही छतरपुर को स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा
दिया।अनुमंडल पदाधिकारी गणेश महतो
ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
तभी सफल होगा जब हम इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे। वहीं प्रसिद्ध
पर्यावरणविद् डॉ. कौशल जायसवाल
ने कहा कि धरती को बचाने का सबसे
प्रभावी माध्यम वृक्षारोपण है और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी
देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजीत कुमार यादव
कार्यपालक पदाधिकारी फ़ैज़ूर रहमान अंसारी जिला परिषद सदस्य अमित जैसवाल
नगर प्रबंधक मुर्तजा अंसारी बीडीओ
आशीष कुमार साहू सहित सभी वार्ड पार्षद
जनप्रतिनिधि एवं नगर पंचायत कर्मी मौजूद
रहे।समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता और हरित विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का
सामूहिक संकल्प लिया।














