चांडिल सरायकेला खरसावां कपाली फायरिंग कांड मुख्य आरोपी गिरफ्तार
चांडिल सरायकेला खरसावां कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुई जानलेवा फायरिंग की
घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ
बल्लू 42 वर्ष
को पश्चिम बंगाल के बराबाजार स्थित
पुरुलिया रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय
में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस संबंध में आयोजित प्रेस
वार्ता में चांडिल एसडीपीओ शिवप्रकाश कुमार ने बताया कि 2 जून 2026 को
इस्लामनगर में जमीन पर कार्य कर रहे
अपसर नवाज पर जान से मारने की
नीयत से फायरिंग की गई थी। घटना के बाद पीड़ित के बयान के आधार पर कपाली ओपी में कांड संख्या 80/2026 दर्ज कर मामले की
जांच शुरू की गई थी।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के
निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तकनीकी साक्ष्य और अन्य भौतिक प्रमाणों के आधार पर जांच आगे
बढ़ाई। इसी क्रम में मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
किया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कपाली के इस्लामनगर का निवासी है और उसका
पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में
चांडिल थाना कपाली ओपी में लूट
मारपीट एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित
मामला दर्ज है।एसडीपीओ शिवप्रकाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और
घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस जल्द ही
अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच करेगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई
जाएगी।छापेमारी दल में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार पु.अ.नि.
रंजीत कुमार सिंह, अनुसंधानकर्ता हीरालाल मुंडा, टाइगर
मोबाइल के पुलिसकर्मी विपुल कुमार तिवारी दस्तगीर
आलम तथा तकनीकी शाखा के कर्मी
शामिल थे।














