जामताड़ा समाहरणालय आम बिक्री केंद्र शुभारंभ
जामताड़ा बिरसा हरित ग्राम
योजना के तहत उत्पादित आमों के विपणन को बढ़ावा देने और किसानों को बेहतर बाजार
उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जामताड़ा समाहरणालय परिसर स्थित पलाश
आजीविका कैफे के समीप आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त सह जिला
दंडाधिकारी आलोक कुमार
ने फीता काटकर स्टॉल का उद्घाटन किया।इस
अवसर पर उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह
जेएसएलपीएस के जिला परियोजना प्रबंधक राहुल रंजन
मनरेगा परियोजना पदाधिकारी पूनम
सहित कई अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूह
की महिलाएं मौजूद रहीं।उद्घाटन के दौरान उपायुक्त ने स्टॉल में उपलब्ध विभिन्न
किस्मों के आमों का अवलोकन किया और समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की
सराहना की। उन्होंने कहा कि
बिरसा हरित ग्राम योजना का मुख्य
उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना और उन्हें सीधे बाजार से जोड़ना है जिससे उन्हें अपने उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके।उपायुक्त ने
बताया कि जेएसएलपीएस के सहयोग से किसानों को उत्पादन के साथ-साथ विपणन व्यवस्था से
जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इससे आम उत्पादक किसानों को बाजार उपलब्ध होगा और
उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमों की
बिक्री के लिए मार्केटिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। ऑनलाइन टेलीफोनिक एवं अन्य माध्यमों से ऑर्डर लेने तथा समयबद्ध
डिलीवरी सुनिश्चित करने की व्यवस्था विकसित की जाए ताकि जामताड़ा के
स्वादिष्ट आम अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंच सकें।इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी आवास एबलिन हांसदा
बीपीएम स्वयं सहायता समूह की
महिलाएं एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस पहल को किसानों की आय बढ़ाने और
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।














