छतरपुर पलामू गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज हरियाली महोत्सव 2026
छतरपुर पलामू विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर
गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज सड़मा छतरपुर परिसर में हरियाली महोत्सव 2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के तहत कॉलेज परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण
संरक्षण का संदेश दिया गया।इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने आम का पौधा लगाकर
कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण
संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और इनके
बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति
अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले तो पर्यावरण से जुड़ी
कई गंभीर समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने छात्रों और नागरिकों से अधिक से
अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।डॉ.
सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि मानव अस्तित्व
और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता बन चुका है। वृक्षारोपण से
पर्यावरण संतुलन बना रहता है जल संरक्षण को बढ़ावा मिलता है स्वच्छ वायु उपलब्ध
होती है तथा जैव विविधता का संरक्षण होता है।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और
कर्मचारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई तथा अधिकाधिक
पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रो.
डॉ. अमित कुमार सिंह प्रो. जलेश कुमार सुरीन अशोक
कुमार अग्रवाल योगेंद्र विश्वकर्मा राजेश
रजक सफल कुमार मेहता सतेन्द्र कुमार अरविंद कुमार संध्या कुमारी आलोक कुमार ठाकुर रेजिना तिग्गा अनुज कुमार आनंद कुमार यादव बबलू मिंज आलोक कुमार अग्रवाल शारदा
कुंवर पनपती देवी सहित अन्य शिक्षक एवं
शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।














