जामताड़ा दुमका से रांची जाने के क्रम में जामताड़ा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेत्री सीता सोरेन का गुरुवार को जामताड़ा सर्किट हाउस में आगमन हुआ। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान सीता सोरेन ने जामताड़ा विधानसभा की राजनीतिक एवं सामाजिक स्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल जामताड़ा ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की स्थिति दयनीय हो चुकी है।उन्होंने कहा कि राज्य में पानी बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सीता सोरेन ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग बिजली विभाग और खनन विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार इन पर रोक लगाने के बजाय उगाही में लगी हुई है।उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। जामताड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक के बाद जल्द ही विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी और सरकार को हर मुद्दे पर घेरा जाएगा।वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि सीता सोरेन ने जामताड़ा और नाला विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर कार्यकर्ताओं के साथ गंभीर चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री के जिले में ही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। आए दिन सांप काटने दुर्घटनाओं और बीमारियों से लोगों की मौत हो रही है तथा गर्भवती महिलाओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था अवैध खनन और बालू कोयला की तस्करी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। भाजपा आने वाले समय में जनता की मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी और इन मुद्दों को लेकर सीता सोरेन दिल्ली तक आवाज उठाएंगी।इस मौके पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल जिला महामंत्री कमलेश मंडल भाजपा नेता राजेंद्र राउत जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत चंदन राउत प्रवीण मिश्रा अंजनी तिवारी रथु दास लखिन्द्र सिंह आकाश साव ब्रजेश राउत मिथुन गुप्ता राकेश रवानी संतोष भोक्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।