मांडर में राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह में 231 मेधावी छात्र सम्मानित
रांची मांडर स्थित बीआरसी
परिसर में आयोजित भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा
सम्मान समारोह 2026 में
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 231 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी
नेहा तिर्की एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की शामिल हुए।सम्मानित
विद्यार्थियों में मैट्रिक के 118
इंटर विज्ञान के 22
इंटर कॉमर्स के 29
तथा इंटर कला के 62
विद्यार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम
में मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में आगे
बढ़ने और बड़े लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया गया।मैट्रिक परीक्षा में संत
जॉन्स हाई स्कूल नवाटांड़
के छात्र महताब
अंसारी ने 494 अंक
98.80 प्रतिशत प्राप्त कर
प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं असिया खातून ने 483 अंक 96.60 प्रतिशत के साथ दूसरा तथा निखिल
कुमार साहू ने 474 अंक
94.80 प्रतिशत के साथ तीसरा
स्थान प्राप्त किया।इंटर कला संकाय में सानिया खातून और जहाँ
आरा परवीन ने 446 अंक
प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जबकि अमित कुमार ने 438 अंक हासिल किए।कॉमर्स संकाय में मुस्कान
कुमारी ने 444 अंक
प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं गुलापसा परवीन और प्रिंसी
शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया।विज्ञान संकाय में सूरज
कुमार सिंह ने 440 अंक
प्राप्त कर प्रथम खुशी कुमारी ने 433 अंक के साथ द्वितीय और अजहर
अंसारी ने 426 अंक
के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी
नेहा तिर्की ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से मांडर विधानसभा क्षेत्र में
प्रतिभा सम्मान की यह परंपरा लगातार जारी है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के
विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।उन्होंने
कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि जीवन निर्माण का सबसे मजबूत आधार
है। विद्यार्थियों को अनुशासन परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे
बढ़ना चाहिए।मंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी
घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इसके बावजूद युवाओं को धैर्य और निरंतर प्रयास
के साथ आगे बढ़ना चाहिए।पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि मांडर
विधानसभा क्षेत्र में प्रतिभा सम्मान की यह परंपरा झारखंड गठन के बाद से लगातार
जारी है और यहां से सम्मानित कई विद्यार्थी आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर
अपनी सेवाएं दे रहे हैं।उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 12
जुलाई को विधानसभा स्तरीय
ग्रामीण प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा।इस अवसर पर कल्याण
विभाग की ओर से चयनित छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम
में मांगा
उरांव शमीम अख्तर सेरोफिना मिंज जमील मलिक अमानत अंसारी जुवेल तिग्गा सरिता तिग्गा आबिद अंसारी तबातक खान होसे उरांव आजाद अंसारी और शम्सुल हक सहित बड़ी संख्या में
शिक्षाविद शिक्षक अभिभावक एवं
छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।














