हजारीबाग सरहुल पर्व में पारंपरिक नृत्य की धूम
हजारीबाग जिले के सदर
प्रखंड अंतर्गत गुरहेत पंचायत के बहोरनपुर गांव में प्रकृति पर्व सरहुल बड़े ही हर्षोल्लास
और पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और
ग्रामीणों के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के
महेश तिग्गा मुखिया गुरहेत पंचायत सुरेश तिग्गा प्रीतम तिग्गा बसंत केरकेट्टा सहित अन्य सदस्यों ने
मुन्ना सिंह का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मुख्य पहान द्वारा उन्हें सरहुल का
पवित्र फूल भेंट किया गया, जो
इस पर्व की विशेष परंपरा है।उत्सव के दौरान मुन्ना सिंह ने मांदर की थाप पर
स्थानीय लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर पारंपरिक नृत्य किया। इस दौरान आदिवासी
संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।अपने संबोधन में मुन्ना सिंह ने कहा सरहुल केवल एक
त्योहार नहीं बल्कि
प्रकृति के प्रति हमारी अटूट आस्था, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से
प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की और सभी क्षेत्रवासियों को सरहुल
की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर बैहरी पंचायत के मुखिया पवन यादव विक्की कुमार धान दिनेश यादव शंभू केरकेट्टा सुभास्तम केरकेट्टा प्रसन केरकेट्टा सुनील तिग्गा अरुण केरकेट्टा नितेश केरकेट्टा विक्रम केरकेट्टा सुरेश केरकेट्टा नीरज कुमार एवं मधु
केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।














