रामगढ़ भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिकों का महा जुटान
रामगढ़ जिले के मांडू
प्रखंड अंतर्गत कुजू मुरपा NH-33 फोरलेन
के समीप स्थित वाईट हाउस सभागार में भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के
राष्ट्रव्यापी आह्वान पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान शामिल हुए।
श्रमिकों ने उनका फूलों की माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश तिवारी ने की जबकि मंच संचालन मरियम कुजूर और पवन
कुमार करमाली ने किया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अरुण कुमार पासवान ने केंद्र
सरकार के चार लेबर कोड पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि श्रमिकों के
अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता और एकता बेहद जरूरी है। उन्होंने श्रम मंत्रालय
और रेल मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए श्रमिकों से इनका लाभ उठाने
की अपील की। साथ ही संगठन को मजबूत करने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का
आह्वान किया।कार्यक्रम में हजारीबाग टाउन हजारीबाग रोड सरिया कोडरमा पिपरा डी समेत रामगढ़ जिले के गोला बरकाकाना पतरातू भुरकुंडा और कुजू से
आए सैकड़ों श्रमिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।इस मौके पर आदर्श कुमार परमवीर कुमार शर्मा सुबोध कुमार रणधीर शर्मा अशोक बेड़िया रंजीत कुमार सतीश कुमार मालती देवी उषा देवी समेत कई
गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका
निभाई।यह कार्यक्रम श्रमिकों की एकता जागरूकता और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत
करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।














