साहेबगंज काली मंदिर आभूषण चोरी चोर गिरफ्तार
साहेबगंज सकरूगढ़ मुड़ी कटवा काली मंदिर और मां बायसी मंदिर में मां
काली की प्रतिमा से सोने की बनी जिह्वा और चांदी के अन्य आभूषणों की चोरी के मामले
में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मां बायसी मंदिर में एक बार फिर
चोरी की कोशिश करते हुए एक चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की
पहचान साजन कुमार साव निवासी ईशीपुर बाराहाट के रूप में की गई है। पुलिस पूछताछ में
आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह पूर्व में भी दोनों काली मंदिरों में आभूषण चोरी
की घटनाओं में शामिल रहा है।पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात के दिन आरोपी द्वारा
पहने गए कपड़े और जूते को भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल चोरी गए आभूषणों की
बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 31/2026 के
तहत धारा 305 बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज
दिया है।घटना को लेकर शनिवार को नगर थाना परिसर में एसडीपीओ सदर किशोर तिर्की ने
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया और पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।














