बोकारो चास नगर निगम चुनाव प्रचार अंतिम दिन
बोकारो चास नगर निगम चुनाव को लेकर
प्रचार का दौर अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शुक्रवार को चुनाव प्रचार के
आखिरी दिन सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। विभिन्न राजनीतिक दलों के
उम्मीदवारों ने जनसंपर्क बैठकों और रैलियों के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की
भरपूर कोशिश की।प्रचार के अंतिम दिन तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी जीत का दावा करती नजर आईं। हालांकि अब यह तय करना जनता के
हाथ में है कि चास नगर निगम का सरताज किसे पहनाया जाएगा। 23 फरवरी को चास नगर
निगम क्षेत्र में मतदान होगा
जबकि 27
फरवरी को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम
घोषित किए जाएंगे।प्रचार समाप्त होने के बाद प्रशासन भी मतदान को शांतिपूर्ण ढंग
से संपन्न कराने की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के
पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदाता भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का
प्रयोग करने को तैयार नजर आ रहे हैं।














