रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर डाक अधीक्षक कर्मचारी बैठक
रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में हजारीबाग
डिवीज़न के नव पदस्थापित डाक अधीक्षक निरंजन कुमार ने आज अपने अधीनस्थ
कर्मचारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी
डाकघरों में डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर आम लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक बचत खाता
सुकन्या समृद्धि खाता आवर्ती जमा RD
MIS खाता वरिष्ठ
नागरिक बचत योजना और भविष्य निधि PPF जैसे खातों को खोलना
बताया गया।बैठक से पूर्व पोस्टमास्टर
मनोज कुमार के नेतृत्व में डाक
अधीक्षक का सभी कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए डाक
अधीक्षक निरंजन कुमार ने कहा कि डाक विभाग की सेवा जनसेवा का कार्य है
इसलिए सभी डाक कर्मचारियों का कर्तव्य
बनता है कि वे अपनी सेवाओं को पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से निभाएं। उन्होंने कहा
कि रामगढ़ जिले के डाक विभाग के लाभुक काफी जागरूक हैं और डाक जीवन बीमा एवं
ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाएं अन्य बीमा योजनाओं की तुलना में बेहतर हैं जिनमें कम प्रीमियम पर अधिक बोनस का लाभ मिलता है।उन्होंने आगे
कहा कि जिस प्रकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना लाई गई है, उसी तरह बेटों के भविष्य के लिए PPF खाता
खोला जा सकता है, जिससे बेहतर ब्याज का
लाभ मिलता है। डाक अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों को आपसी सहयोग की भावना के साथ
कार्यस्थल पर बेहतर कार्य करने की सलाह दी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से डाक निरीक्षक आशीष कुमार पांडे पोस्टमास्टर मनोज
कुमार मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय नरेंद्र कुमार सिंह रामखेलावन चौधरी
अरुण कुमार चंद्रशेखर कुमार शम्भू दत्त सिंह
त्रिदेव प्रियदर्शी प्रशांत कुमार सिंह
पंकज कुमार रणजीत रजवार शुभम सौरव
कुंदन कुमार देवेंद्र कुमार रवि आशीष कुमार झा
सर्वेश कुमार प्रिया वर्णवाल रिमझिम कुमारी
बबीता कुमारी जश्मीना सौरव कुमार
चंदन कुमार संतोष कुमार अंकित कुमार
राजकपूर रंजन कुमार गंभीर करमाली
जयंत भोक्ता अरजलाल कुमार महतो आकाश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।सभी कर्मचारियों ने
डाक अधीक्षक का अभिनंदन करते हुए उनके निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।














