धनबाद मतदान हिंसा घायल SNMMCH संजीव सिंह कार्रवाई मांग
धनबाद पूर्व विधायक संजीव सिंह
मंगलवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल
कॉलेज एंड हॉस्पिटल SNMMCH पहुँचे
जहाँ उन्होंने मतदान के दिन हुई मारपीट
की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। अस्पताल पहुँचने के
बाद उन्होंने सबसे पहले अधीक्षक
डॉ. डी.के. गैंडोरिया से भेंट कर घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।इसके
पश्चात पूर्व विधायक सर्जिकल आईसीयू पहुँचे और वहां भर्ती घायलों से बातचीत कर
उनका हालचाल जाना। जानकारी के अनुसार सोमवार को झरिया थाना क्षेत्र
के दास बस्ती में मतदान के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी जिसमें
दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल SNMMCH
में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज जारी है।अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायलों की
पहचान ऋतिक दास
और शशि शेखर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक
संजीव सिंह अस्पताल पहुँचे और आपातकालीन विभाग में भी जाकर एक घायल से बातचीत की।
उन्होंने पीड़ितों से घटना की पूरी जानकारी ली और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।मीडिया
से बातचीत में पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कहा कि मतदान जैसी
लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दौरान हिंसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मारपीट में शामिल सभी लोगों के
खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मामले की
निष्पक्ष जांच की मांग की
ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की
पुनरावृत्ति न हो।














