हजारीबाग रामनवमी जुलूस में युवक की हत्या का खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग रामनवमी 2026 के दौरान झंडा चौक के पास निकले जुलूस में हुए अभिषेक कुमार
हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि
इस मामले में शामिल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में
विजय कुमार विनायक, श्याम कुमार, आदित्य कुमार, ऋषि कुमार और समीर वाल्मीकि शामिल हैं।घटना 29 मार्च 2026 की
है, जब रामनवमी शोभायात्रा के दौरान झंडा चौक के पास किसी बात को
लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अभिषेक कुमार पर तलवार और चाकू
से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना
के बाद लोहरसिंहना थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले के
उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और
गुप्त सूचना के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।पुलिस ने
आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक तलवार और दो फोल्डिंग चाकू भी बरामद किए
हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जुलूस के दौरान नशे की हालत
में विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट बढ़ गई और धारदार हथियार से हमला कर दिया
गया। फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।














