धनबाद 7 महीनों से मानदेय बकाया JSLPS कर्मियों का धनबाद समाहरणालय में प्रदर्शन
धनबाद लगातार सात महीनों से मानदेय नहीं मिलने से नाराज झारखंड स्टेट
लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी JSLPS से जुड़े कर्मियों ने शनिवार को धनबाद समाहरणालय परिसर में
जोरदार प्रदर्शन किया। समूह दीदी के नाम से जानी जाने वाली महिला कर्मियों समेत
सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना देते हुए प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।धरने पर बैठी
कर्मियों ने कहा कि वे पिछले सात महीनों से बिना भुगतान के लगातार काम कर रही हैं, लेकिन अब उनकी
सहनशीलता जवाब दे चुकी है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि समय पर मानदेय
मिलना उनका अधिकार है, लेकिन उन्हें बार-बार सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।कर्मियों
ने बताया कि जिले में करीब 700 कर्मचारी JSLPS के तहत कार्यरत हैं
जिनका मानदेय लंबे समय से बकाया है।
उनसे नियमित रूप से काम लिया जा रहा है
रजिस्टर जांच से लेकर विभिन्न योजनाओं
के क्रियान्वयन तक लेकिन बदले में समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा।समूह दीदी ने
कहा कि सभी कर्मी सात महीने से मानदेय का इंतजार कर रहे हैं। हर त्योहार गुजर गया
लेकिन उन्हें एक रुपया तक नहीं मिला। प्रदर्शनकारियों ने मानदेय बढ़ाने की भी मांग
की। उनका कहना है कि 1500 रुपये प्रतिमाह में गुजारा करना संभव नहीं है जबकि उनसे लगातार जिम्मेदार कार्य कराए जाते हैं।धरने के दौरान
कर्मियों ने प्रशासन से जल्द बकाया मानदेय भुगतान और भविष्य में समय पर भुगतान
सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया
तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।














