धनबाद में अवैध लॉटरी का जाल सरगनाओं पर कार्रवाई कब?
धनबाद जिले में इन दिनों अवैध लॉटरी का
कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह गैरकानूनी धंधा अब
गांव की पगडंडियों से लेकर शहर के व्यस्त बाजारों और नेशनल हाईवे तक फैल चुका है।
इस अवैध नेटवर्क के जरिए हर दिन करोड़ों रुपये का लेन-देन होने की बात सामने आ रही
है।सूत्रों के अनुसार, इस पूरे अवैध कारोबार के पीछे दीपक तिवारी और गुड्डू अंसारी का
नाम सामने आ रहा है। बताया जाता है कि गुड्डू अंसारी पहले स्क्रैप कारोबार से
जुड़े थे, फिर कोयला क्षेत्र में सक्रिय हुए और अब अवैध लॉटरी के बड़े
नेटवर्क को संचालित कर रहे हैं। आरोप है कि संगठित तरीके से जिले के कई इलाकों में
इस धंधे को फैलाया गया है।जानकारी के मुताबिक मैथन थाना क्षेत्र के रांची कॉलोनी कालूबथान ओपी क्षेत्र और लेदहरिया पंचायत के श्यामलपुर गांव
में अवैध लॉटरी की छपाई और स्टॉकिंग का काम किया जा रहा है। यहां से जिले के अलग अलग हिस्सों में लॉटरी टिकट की सप्लाई की जाती है।जब इस मामले
में एसएसपी प्रभात कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए मीडिया
से साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब पूरे जिले में यह
कारोबार खुलेआम चल रहा है तो प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ रही है।बताया जा रहा
है कि इस अवैध लॉटरी के जाल में फंसकर गरीब और भोले-भाले लोग अपनी मेहनत की कमाई
गंवा रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब कार्रवाई करता है।














