हजारीबाग के जोड़ा तालाब हुरहुरू स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में नर्सरी एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए पाम पेंटिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि के दौरान विद्यालय का वातावरण रंगों हँसी और रचनात्मकता से सराबोर हो गया।नन्हे बच्चों ने अपने हाथों को रंग बिरंगे रंगों में डुबोकर विभिन्न आकृतियाँ और छाप बनाईं। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने न केवल आनंद लिया बल्कि अपनी रचनात्मकता अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को भी विकसित किया।इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक सह प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमलता कुमारी ने बच्चों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने स्वयं भी बच्चों के साथ पाम पेंटिंग गतिविधि में भाग लिया जिससे बच्चों का उत्साह और भी बढ़ गया।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। यह कार्यक्रम खेलो सीखो और आगे बढ़ो की भावना को साकार करता है।