जमशेदपुर जूनियर बास्केटबॉल चैंपियन टीम का सम्मान
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड
बास्केटबॉल एसोसिएशन के पैट्रन ऑफ चीफ सरयू राय ने कहा है कि खेल में जज्बा मेहनत और हुनर तीनों का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि
कई बार औसत कद का खिलाड़ी भी अपने हुनर और अनुशासन के दम पर ऊंचे कद के खिलाड़ी को
मात दे देता है इसलिए खेल में अनुशासन और अभ्यास सबसे महत्वपूर्ण है।यह बातें
उन्होंने 26वीं जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप जीतने वाली टीम के सम्मान
समारोह के दौरान कही। गौरतलब है कि यह चैंपियनशिप साहिबगंज में 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक
आयोजित हुई थी जिसमें झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से भेजी गई लड़कों और
लड़कियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की।इस अवसर पर
सरयू राय ने विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल
भविष्य की कामना की। साथ ही एसोसिएशन के महासचिव और अंतरराष्ट्रीय कोच जेपी सिंह
के अनुरोध पर सरयू राय ने वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अपने बारीडीह स्थित कार्यालय
के दो कमरे एसोसिएशन को उपयोग के लिए देने की सहमति दी।इस मौके पर मानगो नगर निगम
के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान
वरीय बास्केटबॉल खिलाड़ी आसिफ खान सहित
कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।














