रांची के लालपुर चौक स्थित मॉल डेकोर भवन के चौथे तल्ले में संचालित निम्बस आईटीईएस कार्यालय में शौंडिक फाउंडेशन के सहयोग से एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची के उप महापौर नीरज कुमार ने रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया और इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने निम्बस आईटीईएस और शौंडिक फाउंडेशन को इस जनहितकारी पहल के लिए बधाई दी।शिविर में कुल 54 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं में युवा वर्ग सामाजिक कार्यकर्ता निम्बस आईटीईएस के कर्मचारी और आम नागरिक शामिल रहे।निम्बस आईटीईएस के सीईओ एवं संस्थापक नितेश नागपाल ने कहा कि कंपनी व्यवसाय के साथ साथ सामाजिक दायित्वों को भी गंभीरता से निभाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और इससे कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इसी सोच के साथ कंपनी समय समय पर विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने और समाज में सेवा एवं जागरूकता की भावना को बढ़ावा देने की अपील की।कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित सिंह, अभिजीत कुमार हिमांशु पांडेय अदिति सिंह अर्जुन यादव अरिजीत कोटल नीरज कुमार एवं संगम राज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में शौंडिक फाउंडेशन के प्रतिनिधियों निम्बस आईटीईएस की टीम तथा अन्य गणमान्य लोगों की भी सक्रिय सहभागिता रही।अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।