मधुपुर शहर के कुंडू बांग्ला रोड स्थित श्री पवन पुत्र धाम मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत राम मंदिर ठाकुरवाड़ी से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मंदिर परिसर पहुंची। पूरे रास्ते जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम के तहत 22 अप्रैल को प्रतिमा का अधिवास किया जाएगा और शाम 5 बजे नगर भ्रमण का आयोजन होगा। वहीं 23 अप्रैल को विधि विधान के साथ हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी।इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था की गई है। साथ ही 23 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से भंडारा आयोजित किया जाएगा और शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा रहेगा।