हजारीबाग पत्रकार को हत्या की धमकी
हजारीबाग अवैध कोयला कारोबार
के खिलाफ खबर प्रसारित करने के बाद भारत
मित्र चैनल के जिला ब्यूरो सोनू
कुमार केसरी को कथित तौर पर जान से मारने झूठे मुकदमे में
फंसाने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस
संबंध में बड़ा बाजार थाना में लिखित आवेदन दिया
गया है।आवेदन के अनुसार, पत्रकार
को रात करीब 9 बजे व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी मिली।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सत्येंद्र गुप्ता बताया और कथित रूप से
कहा कि अवैध कोयला कारोबार से जुड़ी खबर हटाने को कहा गया अन्यथा गंभीर परिणाम
भुगतने की चेतावनी दी गई।आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कॉल के दौरान पत्रकार
और उनके परिवार की गतिविधियों की जानकारी होने की बात कहकर डराने की कोशिश की गई।
साथ ही पुराने आपराधिक मामलों का हवाला देकर भय का माहौल बनाने का आरोप भी लगाया
गया है।मामले के बाद जिले के पत्रकारिता जगत में चर्चा तेज हो गई है। वहीं कुछ
सूत्रों के हवाले से यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क
में कुछ तथाकथित दलाल तत्वों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। हालांकि इन आरोपों
की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।फिलहाल सभी की नजर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई
पर टिकी हुई है। मामले की जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।














