साहेबगंज गंगा महाआरती
साहेबगंज गंगा दशहरा के पावन अवसर पर
मंगलवार को साहेबगंज के गरम गंगा घाट से
मुक्तेश्वरधाम गंगा घाट तक श्रद्धा आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को
मिला। जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में मां
गंगा का 11 हजार लीटर दूध से महाअभिषेक किया गया। इस दौरान
पूरा घाट हर हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा।सुबह वैदिक
मंत्रोच्चार के साथ गरम गंगा घाट में विशेष पूजाअर्चना की शुरुआत हुई। इसके बाद गरम गंगा घाट से मनिहारी गंगा घाट होते
हुए मुक्तेश्वरधाम गंगा घाट तक मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया।
श्रद्धालुओं ने 11
क्विंटल फल मिठाई 1100 नारियल समेत विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की।
वहीं मुक्तेश्वरधाम स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग का भी दुग्धाभिषेक किया गया।शाम
होते ही मुक्तेश्वर गंगा घाट आध्यात्मिक ऊर्जा और
भक्ति से सराबोर हो गया। वाराणसी से आई 70
सदस्यीय गंगा आरती
टीम ने आचार्य शुभम मिश्रा के नेतृत्व में बनारस
की तर्ज पर भव्य गंगा महाआरती प्रस्तुत की।महाआरती
में 11 गंगा आरती पुरोहित, 11 वैदिक ब्राह्मण, 11 शंख वादक, 21 डमरू वादक 12 रिद्धि सिद्धि सदस्य और 5 घड़ी घंट वादक
शामिल रहे। शंखनाद डमरू और वैदिक
मंत्रोच्चार से पूरा घाट भक्तिमय वातावरण में डूब गया।मां गंगा को दूध दही मधु गन्ने का रस आम का रस कमल पुष्प चंदन रोली और चुनरी अर्पित कर विशेष पूजा
की गई। आयोजन के दौरान आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।आयोजनकर्ता सुनील यादव ने बताया कि पिछले नौ वर्षों से लगातार गंगा महाआरती का आयोजन किया जा रहा
है और इस वर्ष यह आयोजन दसवें वर्ष में वैदिक रीति रिवाजों के साथ भव्य रूप में किया गया। उन्होंने बताया कि
कार्यक्रम में करीब 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।














