जामताड़ा साइबर अपराध पर कार्रवाई
जामताड़ा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ
चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार
पर साइबर अपराध थाना की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो साइबर
अपराधियों को गिरफ्तार किया है।इस कार्रवाई का नेतृत्व पु०नि० मो० फारूख ने किया।
उनके साथ पु०अ०नि० कुन्दन कुमार वर्मा
पु०अ०नि० हीरालाल महतो सहित अन्य
पुलिसकर्मी शामिल थे।छापेमारी ग्राम काशीटॉड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के
पीछे परती जमीन के पास की गई
जहां आरोपी साइबर ठगी से संबंधित
गतिविधियों में संलिप्त पाए गए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार दास 24 वर्ष निवासी सीताकाटा थाना करमाटांड़ और दीपक कुमार दास 19 वर्ष निवासी पोसोई थाना जामताड़ा के रूप में हुई है।पुलिस ने इनके
पास से कई मोबाइल फोन सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है जिनका उपयोग साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। इस
संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 22/26
दिनांक 15
अप्रैल 2026
के तहत बीएनएस 2023 आईटी
एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।फिलहाल पुलिस
पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।














