रांची झारखंड टी20 लीग में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स ने संथाल स्ट्राइकर्स को 15 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। मैच में संथाल स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज अनमोल राज ने शानदार 92 रन की पारी खेलकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर स्टीलर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। टीम के लिए कुमार देओब्रत ने 49 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं साहिल राज ने 39 गेंदों पर 56 रन बनाकर टीम की पारी को मजबूती प्रदान की। अंतिम ओवरों में मोहम्मद कौनैन कुरैशी ने 9 गेंदों पर 16 रन की उपयोगी पारी खेली।संथाल स्ट्राइकर्स की ओर से प्रत्युष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। शादाब हुसैन ने भी 3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया।181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी संथाल स्ट्राइकर्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद अनमोल राज ने अकेले संघर्ष करते हुए 50 गेंदों पर 92 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के जड़े। अंत में मनीषी ने 15 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाए, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी।जमशेदपुर स्टीलर्स की ओर से प्रतीक रंजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हर्ष राणा ने 2 विकेट और अनुराग सिंह सेंगर ने 1 विकेट हासिल किया।जमशेदपुर स्टीलर्स 180/7 (20 ओवर)कुमार देओब्रत 74 साहिल राज 56प्रत्युष कुमार 4/27 शादाब हुसैन 3/25 संथाल स्ट्राइकर्स 165/7 (20 ओवर)अनमोल राज 92 मनीषी 27 प्रतीक रंजन 3/15  हर्ष राणा 2/45परिणाम जमशेदपुर स्टीलर्स 15 रन से विजयीप्लेयर ऑफ द मैच प्रतीक रंजन 3 विकेट, 15 रन