हजारीबाग रेल लाइन डबलिंग परियोजना को मिली रफ्तार
हजारीबाग
जिले के लोगों के लिए एक बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। करीब 11 वर्षों से लंबित हजारीबाग रेल लाइन डबलिंग परियोजना अब तेजी से आगे बढ़
रही है। भारतीय रेलवे द्वारा लगभग 342 करोड़ रुपये की लागत से संचालित
इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाना
तथा यात्री और माल परिवहन को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाना है।रेलवे अधिकारियों के
अनुसार परियोजना
के तहत रेल लाइन डबलिंग का कार्य विभिन्न चरणों में तेजी से किया जा रहा है। रेलवे
ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को 430 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित
किया है। यदि निर्माण कार्य निर्धारित गति से जारी रहा तो मार्च 2028 तक परियोजना पूरी होने की संभावना है।जानकारी
के मुताबिक इस
परियोजना के लिए आवश्यक भूमि का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा रेलवे को उपलब्ध हो
चुका है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में आई तेजी के कारण अब निर्माण कार्य भी गति
पकड़ चुका है। विभिन्न स्थानों पर ट्रैक बिछाने पुल पुलियों के निर्माण आधारभूत संरचना के विकास तथा अन्य
तकनीकी कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।रेलवे सूत्रों का कहना है कि रेल
लाइन डबलिंग पूरी होने के बाद इस क्षेत्र में ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारु हो
जाएगी। वर्तमान में एकल रेल लाइन के कारण कई बार ट्रेनों को क्रॉसिंग और सिग्नल के
लिए इंतजार करना पड़ता है जिससे देरी होती है। डबल लाइन बनने से
ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार होगा और रेलवे की परिचालन क्षमता भी बढ़ेगी।विशेषज्ञों
का मानना है कि इस परियोजना से हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों को आर्थिक रूप से
भी लाभ मिलेगा। मालगाड़ियों के संचालन में तेजी आने से उद्योगों और व्यापारिक
गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा जबकि यात्रियों को बेहतर रेल सेवाएं मिल
सकेंगी।रेलवे की यह परियोजना हजारीबाग को राज्य और देश के अन्य प्रमुख शहरों से
बेहतर तरीके से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। लंबे समय से प्रतीक्षित इस
परियोजना के गति पकड़ने से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है और उन्हें उम्मीद
है कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र की रेल सुविधाओं में बड़ा बदलाव देखने को
मिलेगा।














